![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
नयी दिल्ली, सात अगस्त बेंगलुरु आधारित अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी स्टार्टअप ‘एस्ट्रोबेस स्पेस टेक्नोलॉजीज़’ ने शुक्रवार को…
रांची, सात अगस्त झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों…
नयी दिल्ली, सात अगस्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अगर किसी…
देहरादून, सात अगस्त उत्तराखंड सरकार ने पिछले महीने भारी बारिश के दौरान देहरादून के प्रेमनगर…
नयी दिल्ली, सात अगस्त पुरानी दिल्ली के खारी बावली बाजार क्षेत्र की एक दुकान से…
नयी दिल्ली, सात अगस्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन…
नयी दिल्ली, सात अगस्त संसद की एक समिति ने सिफारिश की है कि मौजूदा भू-राजनीतिक…
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी करोड़पति बन गए। वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही वैभव ने आईपीएल नीलामी में एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया। वैभव का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर के बाद बोली 1.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। आखिर में बाजी आरआर ने मारी।
बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी आईपीएल नीलामी में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। वह इस नीलामी में करोड़पति बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं। ऐसा कर उन्होंने आईपीएल में इतिहास रच दिया।
वहीं ये आखिरी बोली राजस्थान टीम ने लगाई। यहां दिल्ली ने हार मान ली और राजस्थान टीम ने बाजी मार ली। अब वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 सीजन में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम में खेलेंगे।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 में हुआ और उनकी मौजूदा उम्र 13 साल 234 दिन है। वैभव बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। सात ही उन्होंने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू इसी साल जनवरी में मुंबई के खिलाफ किया था।
