Breaking News

न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन को दिए यूएसएड और विदेश मंत्रालय को लगभग दो अरब डॉलर देने का आदेश

अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी के साझेदारों और विदेश मंत्रालय को लगभग दो अरब डॉलर का भुगतान करने के लिए सोमवार तक का समय दिया।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश आमिर अली ने गैर-लाभकारी समूहों और व्यवसायों के पक्ष में फैसला सुनाया, जिन्होंने धन पर रोक के खिलाफ याचिका दाखिल की थी।वित्तपोषण पर रोक के ट्रंप प्रशासन के फैसले से दुनिया भर की संस्थाओं को सेवाओं में कटौती करने और हजारों श्रमिकों को नौकरी से निकालने पर मजबूर होना पड़ा है।

अपने फैसले के साथ ही न्यायाधीश अली ने कई प्रश्न भी किए जिससे ट्रंप प्रशासन के इस तर्क पर संदेह का संकेत मिलता है कि राष्ट्रपतियों के पास विदेश नीति, जिसमें विदेशी सहायता भी शामिल है के मामले में खर्च पर कांग्रेस के निर्णयों को दरकिनार करने का व्यापक अधिकार है।
अली ने कहा, ‘‘यह कहना कि विनियोग वैकल्पिक है, बेहद अचरज पैदा करने वाला है।

Loading

Back
Messenger