Breaking News

Ballia-पीएम मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के रिकॉर्ड पर बलिया में विशेष कार्यक्रम

🌍 बलिया। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय देश के प्रधानमंत्री पद पर रहने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। भाजपा इस उपलब्धि का जश्न मना रही है, इस मौके पर मुख्यमंत्री को टाउन डिग्री कॉलेज चौरााहा स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

📅 इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय कमेटी के सदस्यों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की। इस अवसर पर युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता अनूप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कीर्तिमान देश के प्रति उनके समर्पण, जनविश्वास और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। वक्ताओं ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

🗣️ कार्यक्रम में अरविंद शुक्ला, राजीव मोहन चौधरी, संजय राय, देवेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह सोनू, विनोद तिवारी, अमित सिंह, दिविजय सिंह, पियूष चौबे, ओम नारायण चौबे, माया शंकर राय, जयशंकर राय, रंजीत सिंह, ज्यानेन्द्र सिंह, पवन राय, अभिषेक यादव, अंकित तिवारी, नारद सिंह, खड़क तिवारी, हिमांशु सिंह, मृत्युंजय तिवारी, वीरेंद्र सिंह, हेमंत पाठक, देवेन्द्र दुबे, पंकज सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger