![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
आईपीएल 2026 का सत्र खत्म होने के कुछ ही समय बाद टीमों के भीतर बदलावों…
विश्व कप में हर बार कुछ ऐसी कहानियां सामने आती हैं जो सिर्फ खेल तक…
फुटबॉल प्रेमियों को जिस प्रदर्शन का इंतजार था, वह आखिरकार देखने को मिल गया। लियोनेल…
फीफा विश्व कप 2026 में मेक्सिको ने भले ही शानदार फुटबॉल का प्रदर्शन न किया…
फीफा विश्व कप 2026 के समूह बी में कनाडा ने कतर के खिलाफ पूरी तरह…
महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है, लेकिन…
राज्य में गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसानों को कम लागत पर बेहतर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को लागू कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस अहम योजना को लागू किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा कर बताया कि दिल्ली की महिलाओं के लिए यह योजना लागू की जा रही है।
बता दें कि इस वर्ष इस योजना का सफल बनाने के लिए 5100 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। सूत्रों का कहना है कि इससे पहले दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई है, जिसमें महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की तारिख अभी सामने नहीं आई है। इस योजना का लाभ बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को मिलेगा।
इस योजना को लागू करने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के बात कई बार की गई और फिर बिल फाड़ दिए जाते थे। मगर अब मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान मिल रहा है। देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। दिल्ली में पिंक पुलिस स्टेशनों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लागू हो गई है।
जानें योजना के लिए होगी ये पात्रता
– दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के लागू होने के बाद इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच है
– महिलाओं को लाभ लेने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा
– आवेदन करने वाली महिला को कम से कम पांच साल तक दिल्ली का निवासी होना चाहिए
– आवेदनकर्ता महिला के पास आधार नंबर होना चाहिए
– आवेदक के पास दिल्ली में एक्टिव बैंक अकाउंट होना चाहिए, जो आधार नंबर से कनेक्टेड होना चाहिए
– आवेदनकर्ता महिला की वार्षिक आय तीन लाख रुपये प्रतिवर्ष से कम होनी चाहिए
– आय का सर्टिफिकेट एसडीएम या राजस्व विभाग से बनवाना होगा, उन्हें ही योजना का लाभ मिलेगा
