Breaking News

‘चंदाचोर पार्टी से अब चंदाखोर पार्टी बन गई AAP’, BJP बोली- उसके नेताओं का चरित्र ही लूट, भ्रष्टाचार और झूठ

आप नेता दुर्गेश पाठक के ठिकानों पर सीबीआई द्वारा की गई छापेमारी पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो पैसा इकट्ठा हुआ था, वह गोवा चुनाव में चला गया। दुर्गेश पाठक एक ऐसा व्यक्ति है, जिसने अपनी ही पार्टी के चंदे का पैसा चुराया है। इस पार्टी ने दस तरह की चोरी और घोटाले किए हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी का चंदा खाने वाले चंदा इकट्ठा करने वाले लोग ज्यादा चालाक निकले हैं, और इस समय यह जांच लगातार चल रही है। 

इसे भी पढ़ें: ‘बीजेपी का गंदा खेल फिर शुरू’, दुर्गेश पाठक के खिलाफ CBI की कार्रवाई को लेकर AAP पर केंद्र पर निशाना

 
सचदेवा ने कहा कि सभी जानते हैं कि यह पार्टी भारत की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। इसे सिर्फ चोरी, कमीशन और रिश्वत लेना है। उन्होंने कहा कि कहा कि अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी और उनके नेताओं का चरित्र ही लूट, भ्रष्टाचार और झूठ है। इसी कड़ी को आगे बढाते हुए दुर्गेश पाठक ने अपने लूट और भ्रष्टाचार को छुपाते हुए एक और झूठ दिल्ली की जनता से छुपाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में शराब घोटाले के माध्यम से पैसे इकट्ठा किया गया तो उस वक्त वह सारे पैसा गोवा चुनाव में लगाया गया था और उस वक्त दुर्गेश पाठक ही गोवा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रभारी बने थे। 
 

इसे भी पढ़ें: AAP नेता Durgesh Pathak के घर पर CBI ने छापा मारा, पार्टी का दावा, गुजरात चुनाव के सह-प्रभारी नियुक्त होने के कुछ दिन बाद बड़ी रेड

सचदेवा ने कहा कि दुर्गेश पाठक ने अपनी ही पार्टी का चंदा खाने का काम किया है, अगर जांच एजेंसी अपना कम कर रही है तो उनको इसमें परेशानी क्या है? अपनी ही पार्टी के चंदे को खाने वाले यह चंदाखोर लालू यादव से भी ज्यादा भ्रष्ट निकले। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है एक बार पूरी रिपोर्ट सामने आ जाए फिर इस पूरे मामले में अन्य लोगों के भी नाम सामने आएगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गोवा चुनाव में जो पैसा लगाया गया था वह शराब नीति का पैसा था और उसे पार्टी फंड में प्रयोग किया गया था लेकिन दुर्गेश पाठक ने वही शराब नीति से मिले हुए पार्टी के चंदे को हड़पने का काम किया है। 

Loading

Back
Messenger