![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत 2027 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन…
राजधानी पटना के गंगा तट पर विकसित की जा रही जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान…
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से पारदर्शिता…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को झांसी में 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन'…
बिहार के माननीय कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं कृषि विभाग के प्रधान सचिव द्वारा…
महाराष्ट्र के परभणी में शनिवार को एक दुखद घटना में मंदिर की छत का एक…
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने 13 जुलाई को इंग्लैंड की धरती पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का 23 साल पुराना रिकॉर्ड धवस्त किया। गिल इंग्लैंड की धरती पर किसी टेस्ट सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में गिल ने 2 रन बनाने के साथ ही ये बड़ा मुकाम अपने नाम किया है।
वहीं शुभमन गिल के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में 3 मैचों की 6 पारियों में अब तक कुल 603 रन बना लिए हैं। दरअसल, साल 2002 में राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज में 602 रन बनाए थे। इंग्लैंड में भारत के लिए टेस्ट सीरीज में द्रविड़ ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय थे, लेकिन अब शुभमन गिल ने केवल तीन मैचों की 6 पारियों में 603 रन बनाकर उन्हें पछाड़ दिया हैं।
लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में गिल सिर्फ 16 रन बना सके थे, लेकिन दूसरी पारी में 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर उन्होंने द्रविड़ का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
वहीं भारत के लिए टेस्ट सीरीज में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है, जिन्होंने 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 टेस्ट में 732 रन बनाए थे। गिल के पास अब कोहली और गावस्कर दोनों के रिकॉर्ड तोड़ने का बेहतरीन मौका है।
किंग कोहली ने बतौर कप्तान 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच में 655 रन बनाए थे। वहीं साल 2017 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों में 610 रन बनाए थे।
