![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
फ्रांस ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला लिया है।…
अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से कई मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं,…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं।…
इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में भारत की हार के बाद टीम की रणनीति और…
भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम…
इंग्लैंड के युवा फुटबॉलर मॉर्गन रोजर्स के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर आखिरकार…
जाने-माने एक्टिविस्ट अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली में हाल ही…
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की निदेशक के नाम से शुक्रवार को एक फर्जी आदेश पत्र वायरल किया गया, जिसमें हड़ताल से लौटे 3295 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त करने की बात कही गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैले इस पत्र पर निदेशक जे. प्रियदर्शिनी के हस्ताक्षर भी दर्शाए गए हैं।
विभाग ने इस तथाकथित आदेश को पूरी तरह फर्जी करार देते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। समयावधि में हड़ताल से लौटे सभी विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी कार्यरत हैं और राजस्व महा–अभियान जैसे जन हितैषी कार्य में लग गए हैं। हड़ताल से लौटे संविदा कर्मियों और आमजन को गुमराह करने की मंशा से मनगढ़ंत पत्र तैयार कर वायरल किया गया है।
गुरुवार को विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध सूचना से छेड़छाड़ कर गलत तथ्य उसमें भी जोड़ा गया और उसे प्रसारित किया गया। विभाग ने इसे गंभीर मामला मानते हुए आमजन से अपील की है कि वे केवल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की साइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से सही जानकारी प्राप्त करें। साथ ही विभाग ने चेतावनी दी है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
