Breaking News

राष्ट्रपति मुर्मू बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी और सोमनाथ तथा द्वारकाधीश मंदिरों के दर्शन करेंगी।

राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति नौ अक्टूबर की शाम को राजकोट पहुंचेंगी।
बयान के अनुसार, राष्ट्रपति 10 अक्टूबर को सोमनाथ मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी।

बयान में कहा गया है कि उसी दिन वह गिर राष्ट्रीय उद्यान का भी दौरा करेंगी और सासन गिर में स्थानीय जनजातीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी।
बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 11 अक्टूबर को द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी।
बयान के अनुसार, उसी दिन वह अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के 71वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

Loading

Back
Messenger