![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
कई दिनों से इंग्लैंड के क्रिकेट जगत में बेन स्टोक्स को लेकर चल रही चर्चाओं…
विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में पहली ही चुनौती कई बार टीमों को उनकी वास्तविक…
शनिवार को हैती के खिलाफ होने वाले फीफा वर्ल्ड कप मैच से पहले, ब्राज़ील के…
बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनते ही यह कहा जा रहा था कि जो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन, शिक्षा, टेलीमेडिसिन, खेती और…
पीएम किसान की 23वीं किस्त का इंतज़ार खत्म हो गया है। 2,000 रुपये की अगली…
झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। NDA उम्मीदवार परिमल नथवानी ने झारखंड से…
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा रविवार को लंबे समय बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, इस बार वह बतौर बल्लेबाज खेलने उतरेंगे। ऐसे में सबकी नजरें उन पर टिकी होंगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बेहतर रहा है और इस सीरीज में उन पर खुद को साबित करने का दबाव होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में उतरते ही रोहित शर्मा एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। वह 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे।
भारतीय वनडे टीम गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए पर्थ पहुंच गई है। कोहली, रोहित और शुभमन गिल के अलावा पहले बैच के साथ पहुंचने वाले अन्य खिलाड़ियों में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी और सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य शामिल थे। वहीं गौतम गंभीर और कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्य आज टीम से जुड़ेंगे। 19 अक्तूबर को पर्थ में होने वाला पहला वनडे मैच रोहित शर्मा के अंतर्राष्ट्रीय करियर का 500वां मैच होगा।
सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और विराट कोहली के बाद भारत के लिए 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले रोहित 5वें खिलाड़ी बनेंगे। अगर रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है। तो वह ये उपलब्धि हासिल कर लेंगे। वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार को खेला जाएगा। उसके बाद अगले दो मैच एडिलेड और सिडनी में खेले जाएंगे। इसके बाद 29 अक्तूबर से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होगी।
