Breaking News

बलिया में मुंह बांध कर आए बदमाशों ने दो दुकानों पर की तोड़फोड़ और मारपीट, लूट का भी आरोप

📍 बलिया: शहरी कोतवाली क्षेत्र के गुलजार कटरा स्थित दो दुकानों पर मंगलवार की दोपहर कुछ अराजक तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ किया। आरोप है कि दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने दुकान पर मौजूद कर्मचारियों को मारा-पीटा। इससे अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

🚨 सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित दुकानदारों ने तीन-चार लोगों को नामजद और दर्जनभर अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया। घटना के पीछे एक ग्राहक के मोबाइल मरम्मत करने को लेकर 14 दिसंबर को दो दुकानदारों के बीच हुई मारपीट का मामला बताया जा रहा है।

📱 मिली जानकारी के अनुसार नगर के गुलजार कटरा में दिनेश सिंह पुत्र रामनाथ सिंह निवासी हैबतपुर थाना कोतवाली बलिया की मोबाइल की दुकान है। उसी के बगल झब्बू खान पुत्र दिवंगत शहनवाज निवासी इंदू मार्केट थाना कोतवाली बलिया की भी मोबाइल की दुकान है। यहां 14 दिसंबर 2025 को शाम करीब पांच बजे ग्राहक का मोबाइल रिपेयर करने को लेकर दोनों दुकानदारों के बीच आपस में कहासुनी व हाथापाई हुई थी। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों को मामूली चोटें आई थीं।

🛠️ स्थानीय दुकानदार की सूचना पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष के दिनेश सिंह पुत्र रामनाथ सिंह, आशीष सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह, हरेराम कुमार पुत्र रामबचन राम निवासीगण हैबतपुर थाना कोतवाली थाना के दूसरे पक्ष से झब्बू खान पुत्र स्व. शहनवाज निवासी इंदू मार्केट थाना कोतवाली बलिया को हिरासत में लेकर धारा 170, 135,126 बीएनएसएस में चालान किया।

🔍 इसके बाद 14 दिसंबर की देर शाम चारों लोगों को न्यायालय द्वारा निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। दुकानदार झब्बू खान व शेखू मोबाइल के मालिक की माने तो प्रिंस सिंह, मिंकू सिंह, हरेराम, बम सिंह व एक अन्य स्टाफ के साथ विवाद हुआ था। बताया कि मंगलवार को इन लोगों के कहने पर 20-25 की संख्या में मुंह बांधकर दुकान पर पहुंचे अराजकतत्वों ने मारपीटा और दो दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ ही कैश काउंटर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद व अन्य सामान लूट कर भाग गए।

💥 घटना के दौरान करीब घंटे भर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर दुकानदारों ने मुकदमा दर्ज करने को लेकर ओक्डेनगंज चौकी पर पहुंचे और नामजद के साथ ही अज्ञात के विरुद्ध लूट समेत मारपीट, तोड़फोड़ की तहरीर दिया। इस बाबत शहरी कोतवाली क्षेत्र के त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को दो दुकानदारों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों का चालान किया गया था।

🔦 इसको लेकर दुकानों बंद थीं। मंगलवार को दुकानों खुलीं तो तोड़फोड़ की घटना की गई। नकदी लूट की घटना नहीं हुई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Loading

Back
Messenger