![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
ढाका, एक नवंबर बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग से जुड़े कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग…
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने के…
जेल से रिहा होते ही समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को ईडी ने गिरफ्तार…
पेरिस, एक नवंबर (एपी) फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ शनिवार को हुए व्यापक प्रदर्शनों…
अमेरिका और इजरायल के साथ जारी सैन्य टकराव के बीच ईरान ने ब्रिटेन के खिलाफ…
ईरान और ब्रिटेन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान ने ब्रिटेन की…
(दीपा कामदार, किंग्स्टन विश्वविद्यालय में फार्मेसी प्रैक्टिस की एसोसिएट प्रोफेसर) लंदन, एक नवंबर (द कन्वरसेशन)…
बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले जा रहे इस मैच की शुरुआत करीब एक घंटे की देरी से हुई, क्योंकि मैदान पर हल्की बारिश और बिजली चमकने की स्थिति बनी हुई थी।
बता दें कि मौसम के कारण मुकाबले को 50 ओवर की बजाय 42-42 ओवर का कर दिया गया है और डकवर्थ-लुईस नियम के तहत भारत को जीत के लिए 230 रनों का टारगेट मिला। खबर लिखे जाने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर संभलकर खेलते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ना शुरू किया है, जहां वेदांत त्रिवेदी और अभिग्यान कुंडू क्रीज पर मौजूद रहे।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत की सबसे बड़ी ताकत एक बार फिर 14 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी बने। वैभव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों पर 68 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 10 शानदार छक्के और एक चौका शामिल रहा, जिससे भारत की रन गति शुरुआत से ही तेज बनी रही।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 की टीम 245 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते चले गए। हालांकि जेसन रोउल्स ने एक छोर संभाले रखा और शानदार शतक जड़ते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया है। रोउल्स ने 114 रनों की अहम पारी खेली, जिससे दक्षिण अफ्रीका 200 के पार पहुंचने में सफल रहा।
मौजूद जानकारी के अनुसार भारत की ओर से किशन कुमार सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि आरएस अंबरीश को दो सफलताएं मिली हैं। भारतीय गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में शानदार नियंत्रण दिखाया, लेकिन अंतिम ओवरों में रोउल्स की आक्रामक बल्लेबाजी ने स्कोर को बढ़ा दिया।
गौरतलब है कि तीन मैचों की इस यूथ वनडे सीरीज में भारत पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुका है। बारिश से प्रभावित पहले मुकाबले में भारत ने डीएलएस पद्धति के तहत 25 रनों से जीत दर्ज की थी। उस मैच में हरवंश पंगालिया ने 93 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि आरएस अंबरीश ने भी अर्धशतक लगाया था।
कुल मिलाकर देखा जाए तो मौजूदा मैच में भी भारत अंडर-19 टीम का दबदबा साफ नजर आया। युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और खासकर वैभव सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी इस दौरे में टीम इंडिया की सबसे बड़ी पहचान बनती जा रही है, जिससे आने वाले मुकाबलों के लिए भी भारत मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा।
