Breaking News

UEFA Conference League: Crystal Palace और Fiorentina की रोमांचक जीत, Round of 16 में बनाई जगह।

यूरोपीय फुटबॉल में गुरुवार की रात काफी रोमांचक रही। क्रिस्टल पैलेस एफ.सी. ने प्ले-ऑफ के दूसरे चरण में ज़्रिंस्की मोस्टार को 2-0 से हराकर यूईएफए कॉन्फ्रेंस लीग के अंतिम 16 में जगह बना ली। पहला मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद लंदन क्लब पर दबाव था, लेकिन घरेलू मैदान सेलहर्स्ट पार्क में टीम ने 3-1 के कुल अंतर से जीत दर्ज की।
मैक्सेंस लाक्रॉइक्स ने 36वें मिनट में एडम व्हार्टन की फ्री-किक पर हेडर से गोल कर बढ़त दिलाई। इंजरी टाइम में इवान गेसांद ने दूसरा गोल कर जीत पक्की की। गौरतलब है कि यह टूर्नामेंट के मुख्य चरण में पैलेस का पहला नॉकआउट मुकाबला था और हालिया खराब फॉर्म के बीच कोच ओलिवर ग्लास्नर को कुछ राहत मिली है।
दूसरी ओर एसीएफ फियोरेंटीना से जगियेलोनिया बेलस्टॉक के खिलाफ कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा। पहले चरण में 3-0 की बढ़त लेने के बावजूद फियोरेंटिना ने वापसी का मौका दे दिया और मुकाबला अतिरिक्त समय तक पहुंच गया। अंततः कुल 5-4 के अंतर से इटली की टीम अगले दौर में पहुंचने में सफल रही।
बता दें कि फियोरेंटिना हाल के वर्षों में दो बार कॉन्फ्रेंस लीग फाइनल तक पहुंच चुकी है, हालांकि इस समय घरेलू लीग में उसका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। इसके बावजूद यूरोप में टीम की निरंतरता बनी हुई है।
अन्य मुकाबलों में एजेड अल्कमर ने आर्मेनियाई क्लब नोआ को 4-0 से हराकर कुल अंतर पलट दिया और अंतिम 16 में प्रवेश किया। पोलैंड के लेक पोजनान, चेक गणराज्य के सिग्मा ओलोमौच और स्लोवेनिया के सेल्जे ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगला दौर सुनिश्चित किया।
मौजूद जानकारी के अनुसार अब अंतिम 16 के मुकाबलों में जर्मनी के माइंज, साइप्रस के एईके लारनाका, यूक्रेन के शख्तार डोनेत्स्क और स्पेन के रायो वायेकानो जैसी टीमों से टक्कर देखने को मिल सकती है।
प्ले-ऑफ चरण ने टूर्नामेंट को और रोमांचक बना दिया है और कई टीमों ने दबाव में शानदार वापसी करते हुए यह दिखा दिया है कि इस बार कॉन्फ्रेंस लीग की राह किसी के लिए भी आसान नहीं रहने वाली है।

Loading

Back
Messenger