🌍 शहर कोतवाली क्षेत्र के तिखमपुर गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला पर गर्म पानी फेंकने का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर किया गया है।
🚑 तिखमपुर निवासी शशि प्रताप सिंह ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार सुबह उनकी पत्नी श्रेया सिंह घर पर काम कर रही थीं। इसी दौरान उनके छोटे भाई की पत्नी गुंजा सिंह उर्फ रिम्पी ने विवाद के दौरान गर्म पानी उनकी पत्नी के शरीर पर फेंक दिया।
🔥 घटना के बाद श्रेया सिंह गंभीर रूप से झुलस गईं और बेहोश हो गईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया।
🛡️ पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
![]()

