Breaking News

Ballia-अघोषित बिजली कटौती से दुबहर क्षेत्र से जुड़े लोगों में आक्रोश, गर्मी में हो रहा बुरा हाल

📰 घटना की जानकारी

🗺️ हल्दी, बलिया। चढ़ती गर्मी के बीच क्षेत्र में जारी अगोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। दुबहर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में घंटों तक आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

⚡ ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण दिन-रात बिना किसी सूचना के बिजली काट दी जाती है। रात के समय लंबे कटौती से लोगों की नींद हराम हो गई है, जबकि शिकायत करने पर जिम्मेदार अधिकारी फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझते। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

🏠 भीषण गर्मी में बिजली न होने से बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। लगातार कटौती के चलते इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं, जिससे लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। छात्त्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

🔍 स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कहीं फॉल्ट हो जाए तो उसे समय पर ठीक नहीं कराया जाता और कर्मचारी जिम्मेदारी से बचते नजर आते हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभागीय अधिकारी सरकस की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं।

📞 आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। साथ ही जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Loading

Back
Messenger