Breaking News

Ballia-डॉक्टर के पास आई महिला से आभूषणों की ठगी, सरेआम हुआ वारदात से लोगों में आक्रोश

🚨 बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के शीशमहल सिनेमा हॉल के पास एक महिला से दिनदहाड़े आभूषणों की ठगी की गई। जबकी आसपास पुलिस भी तैनात थी। चहल-पहल वाली जगह पर सरेआम ठगी की ऐसी वारदात से लोगों में काफी आक्रोश है।

😲 जानकारी के अनुसार पीड़िता शीशमहल स्थित एक चिकीट्सक के यहां आई थी। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने महिला को चिकीट्सक के यहां बैठने को कहा। इसी बीच बदमाशों ने महिला की तरह से झांसे में लिया कि वह खुद भी नहीं समझ पाई और अपना चेन और कान का आभूषण बदमाशों को दे दिया।

🚔 घटना के बाद 112 पुलिस मौके पर आई और सीसीटीवी कैमरा खंगालना शुरू कर दिया। पीड़िता महिला गाजीपुर की बताई जा रही है।

👮‍♂️ पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से महिला सदमे में है और वह ठिक से कुछ बता नहीं पा रही है।

Loading

Back
Messenger