🌟 जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा माह अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की।
🚦 इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है और थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट जीवन रक्षा का सबसे मजबूत कवच है। शराब पीकर वाहन चलाना न केवल अपराध है, बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डालता है।
🛑 डीएम ने अभियावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बिना हेलमेट बाइक चलाने से रोकें। साथ ही चार पहिया वाहनों में आगे-पीछे बफर न लगाने की सलाह दी, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और संयमित गति से वाहन चलाने की अपील की।
🛣️ तहसील से ग्राम पंचायत तक पहुंचेगा अभियान जिलाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले की सभी तहसीलों, ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों में तिथि वार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
🏫 सरकारी चालकों, स्कूल बस चालकों और टेम्पो चालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर कार्यक्रम होंगे।
🔍 सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी डीएम ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और यातायात की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
🚔 कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति अधिकारियों और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
🎨 कार्यक्रम में आर्टियो अरुण कुमार राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह सहित परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में जिलाधिकारी ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
![]()

