Breaking News

Ballia-उपकरणों के अभाव में शो-पीस बन कर रह गई है डेंटल चेयर, ढाई माह से मरीज कर रहे इंतजार

आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया

🔥 हल्दी, बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी में दंत रोगियों के उपचार के लिए आई अत्याधुनिक डेंटल चेयर हाई माह से शो-पीस बनी हुई है। डेंटल चेयर 31 मार्च 2026 को चेन्नई कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन इसके लिए आवश्यक उपकरण नहीं पहुंचने के कारण अब तक मरीजों का इस पर इलाज शुरू नहीं हो सका है।

🦷 क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि डेंटल चेयर आने के बाद उनके दांतों के इलाज के लिए जिला मुख्यालय या निजी अस्पतालों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा, लेकिन जरूरी मशीनरी के अभाव में उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। डेंटल सर्जन डॉ. आजरा जाविन ने बताया कि माइक्रो मोटर कंट्रोल बॉक्स, ओरल प्रोफिलैक्सिस, डेंटल स्केलर, कंप्रेशर कट आउट विद रेगुलर सेट, एलईडी क्योरिंग यूनिट और एरेटर ट्यूबिंग सहित कई महत्वपूर्ण उपकरण अभी तक नहीं मिले हैं।

🔧 दो सप्ताह पूर्व पत्र भेजकर तत्काल उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है। उपकरण मिलते ही उपचार शुरू कर दिया जाएगा।

🦷 सीएचसी सोनवानी के अधीक्षक डॉ. मुकुर्म अहमद ने बताया कि कंपनी द्वारा सभी उपकरण एक साथ नहीं भेजे गए हैं। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद इंजीनियर एक-एक उपकरण लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द सभी उपकरण स्थापित कर व्यवस्था चालू करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि डेंटल कक्ष में पानी की व्यवस्था भी कराई जा रही है, जो एक-दो दिनों में पूरी हो जाएगी।

🔍 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद मिली सुविधा अभी तक मरीजों के लिए सिर्फ देखने की वस्तु बनकर रह गई है। दंत रोगियों को इंतजार है उस दिन का जब उन्हें नजदीक ही अच्छा डेंटल इलाज मिल सके।

Loading

Back
Messenger