Breaking News

Louisiana Trip: सीफूड से लेकर म्‍यूज‍िक तक, लुइसियाना के 400 से ज्यादा Festivals इस गर्मी आपकी छुट्टियों को बनाएंगे यादगार

हम सभी को घूमने-फिरने का काफी शौक होता है। वहीं विदेश जाने का सपना हर किसी का होता है। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं। जहां पर घूमने के अलावा म्यूजिक, कल्चर, कुजीन और कलरफुल फेस्‍ट‍िवल्‍स का भी मजा मिले। तो आपको अमेरिका के लुइसियाना राज्य जरूर आना चाहिए। यहां पर हर साल 400 से भी ज्यादा फेस्टिवल और मेलों का आयोजन होता है।
इस कारण इसको फेस्टिवल कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड भी कहा जाता है। वहीं गर्मियों में यहां एक अलग रंग देखने को मिलता है। कुछ जगहों पर म्यूजिक शो चल रहा होता है, तो कहीं पर टेस्टी कुजीन का बुफे सजा होता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी इस ट्रिप को यादगार बनाना चाहती हैं। तो आपको एक बार लुइसियाना जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मानसून में Dudhsagar Falls Trek का रोमांच: एडवेंचर लवर्स के लिए पूरी Travel Guide और जरूरी सेफ्टी टिप्स 

लुइसियाना है फेस्टिवल कैपिटल

साल भर लुइसियाना में अलग-अलग तरह के फेस्‍ट‍िवल्‍स आयोज‍ित क‍िए जाते हैं। यहां पर फेस्टिवल सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं बल्कि खानपान, लोकल कल्चर और हिस्ट्री से जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि यहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास करने और देखने को मिल जाता है।

फूड लवर्स के ल‍िए जन्‍नत

अगर आपको भी नई-नई चीजों को खाने का शौक है। तो आपको लुइसियाना जरूर आना चाहिए। यहां पर पीच फेस्टिवल होता है लोगों को पीच से बनी कई डिशेज को खाने का मौका मिलता है। इसके अलावा यहां का टोमैटो और वॉटरमेलन फेस्टिवल लोगों को खूब अपनी ओर अट्रैक्ट करता है। न्यू ऑरलियन्स में होने वाला क्रियोल टोमैटो फेस्टिवल और ब्यूरेगार्ड वॉटरमेलन फेस्टिवल में आपको लोकल फ्रूट्स का स्वाद लेने का मौका मिलेगा। यहां कई मजेदार एक्टिविटीज में हिस्सा भी ले सकती हैं।

खास है सीफूड फेस्टिवल

बता दें कि लुइसियाना को सी फूड के ल‍िए भी जाना जाता है। यहां पर होने वाले सीफूड फेस्टिवल में झींगे और अन्य सी फूड्स का भी स्वाद लिया जा सकता है। वहीं कई जगहों पर ट्रेजिशनल डांस और स्ट्रीट फेयर भी किए जाते हैं।

म्‍यूज‍िक लवर्स के ल‍िए खास

लुइसियाना का नाम आते ही ब्लूज, जैज और काजुन म्यूजिक की याद आता है।

जैज और ब्लूज

यहां पर गर्मियों में कई बड़े म्यूजिक फेस्टिव होते हैं। यहां पर दुनिया भर के आर्टिस्ट हिस्सा लेते हैं। वहीं न्यू ऑरिलियन्स का जैज कल्चर पूरी दुनिया में फेमस है।

सैचमो समरफेस्ट

सैचमो समरफेस्ट महान जैज कलाकार लुई आर्मस्ट्रॉन्ग की याद में किया जाता है। यहां पर लाइव म्यूजिक के साथ कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।

जैज फेस्ट

यह लुइसियाना का सबसे ज्यादा फेमस फेस्ट है। यहां पर दुनिया के अलग-अलग देशों से लोग शामिल होते हैं।

करीब से जान सकेंगे कल्चर

लुइसियाना के फेस्टिवल सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं बल्कि यहां के कल्चर को भी दिखाते हैं।

श्रिम्प और पेट्रोलियम फेस्टिवल

लोकल फ‍िशरमैन और ऑयल कंपनी से जुड़े लोगों के सम्मान में यह फेस्टिवल मनाया जाता है। वहीं यहां पर शुगर केन फेस्टिवल भी स्पेशल तरीके से मनाया जाता है। इसमें गन्ने की खेती से जुड़े कई कलरफुल प्रोग्राम होते हैं और परेड निकाली जाती है।

डक फेस्टिवल

डक फेस्टिवल भी बेहद अलग और दिलचस्प है। इसमें कई फनी कॉम्पिटीशन होते हैं और इनमें लोग हिस्सा भी लेते हैं।

सेंटर ऑफ अट्रैक्‍शन

एसेंस फेस्‍ट‍िवल अमेरिका का सबसे बड़ा म्यूजिक औक कल्चर फेस्ट है। यहां पर वर्कशॉप, लाइव म्यूजिक, शॉपिंग और कई तरह के प्रोग्राम होते हैं। कुल मिलाकर म्यूजिक लवर के लिए यह फेस्टिवल बेस्ट है।

परिवार और दोस्तों के साथ जाएं

इस फेस्टिवल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पर हर उम्र के लोगों के लिए काफी कुछ है। यह एक एंटरटेनमेंट का हब है। इसलिए यह फैमिली ट्रिप और कपल ट्रिप दोनों के लिए बेस्ट है।

Loading

Back
Messenger