Breaking News

Anantnag Terror Attack पर LG Manoj Sinha का बड़ा एक्शन, DGP के साथ सुरक्षा समीक्षा में कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी को श्रद्धांजलि देते हुए, सिन्हा ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अनंतनाग में हुए आतंकी हमले के बाद हालात का जायजा लेने के लिए मैंने DGP नलिन प्रभात से बात की। ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा पूरा देश शहीद के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। मैं इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस घिनौने कृत्य के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। J&K पुलिस और हमारे सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं और दोषियों को सजा दिलाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Amarnath Yatra सुरक्षा के बीच Anantnag में बड़ा आतंकी हमला, Head Constable ने दी देश के लिए शहादत

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग इलाके में ड्यूटी के दौरान आतंकी हमले में मारे गए जम्मू-कश्मीर पुलिस की IRP तीसरी बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन की मौत पर दुख जताया। एक्स पर एक पोस्ट में अब्दुल्ला ने पुलिसकर्मी की मौत पर गहरा दुख जताया और इस हमले को कायरतापूर्ण आतंकी हमला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। अल्लाह उन्हें जन्नत में सर्वोच्च स्थान प्रदान करे।

इसे भी पढ़ें: सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को अनंतनाग शहर में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस पार्टी पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद 35 वर्षीय पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। यह हमला अनंतनाग के लाल चौक पर दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। गोलीबारी के दौरान हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Loading

Back
Messenger