Breaking News

कोटेदार पर धांधली और कम राशन देने का आरोप: रसड़ा एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग, दुकान निलंबित करने को कहा

📢 बलिया के रसड़ा तहसील की ग्राम पंचायत बस्तौरा (दुगाई) में राशन वितरण में धांधली और कम तौल का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (SDM) रसड़ा को शिकायती पत्र सौंपा है।

📝 ग्रामीणों ने कोटेदार रामविलास राजभर पर कई आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी रसीद नहीं मिलती और तय मात्रा से कम राशन दिया जाता है।

⚖️ दुकान पर दो तरह के कांटे (कंप्यूटरीकृत, डिजिटल) और तराजू-बटखारा रखे गए हैं, जिससे हेराफेरी की आशंका है। आरोप है कि कोटेदार 25-30 साल से दुकान चलाकर राशन की कालाबाजारी कर रहा है।

📊 लगभग 25% कार्ड धारक दूसरे कोटेदार से राशन लेते हैं। कोटेदार पर अभद्र भाषा के प्रयोग का भी आरोप है। ग्रामीणों ने स्टॉक और मैनेज रजिस्टर की जांच कर लाइसेंस निलंबित करने की मांग की है। सौरभ कुमार, मीना देवी, निर्मला देवी, विनीता, दुर्गेश, सुमन समेत कई कार्ड धारक मौजूद थे।

Loading

Back
Messenger