बलिया लाइव ब्योरो
📰 सुखपुरा, बलिया। सुखपुरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से मिट्टी खनन में लगे 6 ट्रैक्टर ट्रॉली का जब्त किया है। सुखपुरा पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में यह जब्ती की गई है। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने खनन माफिया पर शिकंजा कस दिया है।
🚜 सुखपुरा पुलिस और खनन विभाग की टीम ने लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पुलिस चौकी बसंतपुर क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने इस दौरान अवैध खनन में लगे 6 ट्रैक्टर और ट्रॉलीयों को जब्त कर लिया।
⚖️ पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि खनन माफिया को किसी कीमत पर अवैध खनन नहीं करने दिया जाएगा। ट्रैक्टर मालिकों की पहचान करके उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि अवैध खनन पर रोक लग सके।
![]()

