Breaking News

Ballia-नगर पंचायतों में होंगे यह काम, 15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा में कई प्रस्तावों को मंजूरी

? बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों के 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्रस्तावित विकास कार्यों के अनुमोदन को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के विभिन्न नगर निकायों से जुड़े विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

?️ जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद रसड़ा में आरो वॉटर प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए निर्देश दिया कि प्लांट ऐसे सार्वजनिक और उपयुक्त स्थान पर लगाया जाएं, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने रसड़ा तहसील क्षेत्र में नाली निर्माण एवं पानी निकासी से संबंधित कार्यों के प्रस्ताव भी प्रस्तुत करने को कहा।

? नगर पंचायत चितबड़ागांव में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों, डस्टबिन की खरीद तथा सार्वजनिक स्थानों पर आरो प्लांट लगाने के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जहां भी स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव हो, वहां उचित गुणवत्ता एवं पर्याप्त रोशनी वाली लाइट लगाई जाए। नगर पंचायत बैरिया में तहसील परिसर स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण बेहतर प्रकाश व्यवस्था, शौचालयों की मरम्मत तथा महिलाओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

? नगर पंचायत रेवती, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड सहित सभी नगर पंचायतों में खुले नालों को ढकने तथा कच्चे नालों को पक्का करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में नालों की नियमित साफ-सफाई और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।

? जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी अधिकारियों अधिकारियों से संबंधित कार्यों के लिखित प्रस्ताव प्राप्त किए जाएं। इसके अलावा साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए हाइटेक मशीनों की खरीद तथा सड़कों की सफाई हेतु आधुनिक उपकरणों के प्रस्ताव भी प्रस्तुत करने को कहा, जिससे सफाई कर्मचरियों की कार्यक्षमता में वृद्धि हो सके। बैठक में सीआरओ त्रिभुवन, सभी नगर निकायों के चेयरमैन तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger