🌍 बलिया में हल्दी थाना क्षेत्र के कछेतर गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
🕵️♂️ रुद्रपुर ग्राम निवासी मृतका के बाबा लालजी यादव ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि कछेतर निवासी सत्येंद्र यादव के साथ उनकी पौत्री की शादी 29 नवंबर 2025 को हिंदू रीति रिवाज से धूमधाम से हुई थी। दहेज में 7 लाख रुपया नकद और 20 ग्राम सोना दिया गया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज के लिए बराबर उत्पीड़न और मारपीट की जा रही थी। आरोप है कि दहेज देने में असमर्थता प्रकट करने पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि रविवार के दिन उसे फांसी पर लटका कर हत्या कर दी गई। सूचना पर 2.30 बजे जब उसके घर पहुंचे तो वहां डॉली का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था तथा सभी घर छोड़कर भाग खड़े हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद मकान में ताला बंद कर दिया। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है।
🚨 इस संदर्भ में हल्दी थाना अध्यक्ष राजू राय का कहना है कि मृतका के बाबा लालजी यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
![]()

