![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
📊 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR)…
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।…
क्रिकेट की दुनिया से एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस को फिर…
पाकिस्तान सुपर लीग के एक मुकाबले में पेशावर जाल्मी ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने टूर्नामेंट…
भारतीय फुटबॉल में इस समय एक अहम व्यावसायिक फैसले को लेकर खींचतान का माहौल बनता…
भारत को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में मिली कामयाबी ने ना केवल पश्चिमी देशों को…
लगभग 80 सालों से भारत के पड़ोस में एक नासूर है जिस पर आखिरकार दवाई…
नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह की रिलीज पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। फिल्म 14 जून को रिलीज होनी थी। शीर्ष अदालत ने फिल्म पर इस्लामी आस्था और विवाहित मुस्लिम महिलाओं का अपमान करने के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए इसके रिलीज पर रोक लगा दी। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की अवकाशकालीन पीठ ने याचिकाकर्ता अजहर बाशा तंबोली की ओर से पेश हुईं वकील फौजिया शकील की दलीलों पर संज्ञान लेते हुए बम्बई उच्च न्यायालय से याचिका पर शीघ्र निर्णय लेने को कहा।
पीठ ने फिल्म को रिलीज करने पर रोक लगाते हुए कहा, हमने सुबह फिल्म का ट्रेलर देखा और ट्रेलर में सभी आपत्तिजनक संवाद अब भी बरकरार हैं। पीठ ने बम्बई उच्च न्यायालय द्वारा याचिका का निपटारा किये जाने तक फिल्म रिलीज पर रोक लगा दी। शकील ने कहा कि उच्च न्यायालय ने एक अकारण आदेश के तहत फिल्म को रिलीज करने पर लगी रोक हटा दी।
उन्होंने कहा, उच्च न्यायालय, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को समिति गठित करने का निर्देश नहीं दे सकता क्योंकि सीबीएफसी खुद भी मामले में एक पक्ष है। शीर्ष अदालत ने कहा कि मामले में दोनों पक्षों के लिए समिति का चयन करने के लिए सीबीएफसी को निर्देश देने पर आपत्ति सहित सभी आपत्तियों को उच्च न्यायालय के समक्ष उठाने का विकल्प खुला रखा गया है। यह फिल्म 14 जून को रिलीज होनी थी। हालांकि कर्नाटक में इसके रिलीज को पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका है।
