Breaking News

Ballia-बारात में हार्ष फायरिंग से 10 वर्षीय बालक की मौत, रिश्तेदार ने ही चलाई गोली

📰 बलिया में दिखावा और रौब गांठने की सनक ने एक 10 वर्षीय मासूम की जान ले ली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा पार शिवपुर दियार स्थित पुरवा पांडे का डेरा में आई बारात में शुक्लवार की रात हरष फायरिंग के दौरान चली गोली से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

🔫 मृतक की पहचान 10 वर्षीय वीर यादव पुत्र संजय यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बारात के दौरान खुशी में की जा रही फायरिंग के बीच अचानक फायरिंग का एंगल बदल गया और गोली बालक को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

🚔 अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति मृतक का रिश्तेदार ही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Back
Messenger