Breaking News

Ballia-धान कूटने की मशीन के बेल्ट में फंस कर युवक की मौत

📰 बलिया। जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौराहा में बुधवार दोपहर एक युवक की धान कूटने की मशीन के बेल्ट में फंसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

🚜 मृतक की पहचान 20 वर्षीय सीटू यादव उर्फ नवीनत के रूप में हुई है, जो इमिलिया चौराहा निवासी रतन यादव का पुत्र था। सीटू अपने गांव के ही विनय यादव की ट्रैक्टर चलित राइस मिल (धानकुट्टी मशीन) चलाता था। बुधवार दोपहर वह कल्याणपुर चौराहा निवासी मुन्ना यादव के यहां धान कूट रहा था। बताया गया कि सीटू राइस मिल के बेल्ट में अलकत्रा लगा रहा था। इसी दौरान उसकी कलाई का कड़ा बेल्ट में फंस गया, जिससे वह बेल्ट की चपेट में आ गया और उसका गर्दन बेल्ट में फंसकर कुचल गया।

😢 जब तक लोग ट्रैक्टर बंद कर पाते, सीटू की मौत हो चुकी थी। लोगों ने किसी तरह उसका शव बेल्ट से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

👮‍♂️ सीटू यादव चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता किसान हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सीटू ट्रैक्टर चलाता था। भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Loading

Back
Messenger