🏠 बलिया। शहर से सटे जीराबस्ती स्थित एक नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन से कार्रवाई की मांग की।
⚖️ हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
🕵️♂️ सुकपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर निवासी कुसुम कुमार (23) पत्नी दीनबंधु कुमार को प्रसव के लिए बुधवार को जीराबस्ती स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। रात करीब नौ बजे कुसुम का ऑपरेशन हुआ, लेकिन ऑपरेशन के तुरंत बाद हालत बिगड़ गई।
🔍 चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर करने की बात कही, लेकिन उससे पहले ही युवती कुसुम की मौत हो गई। कुसुम की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामले की जांच जारी है।
![]()

