Breaking News

बलिया में हीट वेव को लेकर अलर्ट, अपर जिलाधिकारी ने जारी किए बचाव संबंधी दिशा-निर्देश

बलिया: भीषण गर्मी से आमजन परेशान

🌞 बलिया में भीषण गर्मी और संभावित लू (हीट स्ट्रोक) के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी अनिल कुमार ने आमजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में सावधानी बरतें और स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का पालन करें।

🌡️ भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, जब किसी क्षेत्र का तापमान लगातार तीन दिनों तक सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस या अधिक बना रहता है, तो उसे लू अथवा हीट वेव कहा जाता है। वहीं, विशेष मौसम संगठनों के अनुसार यदि तापमान लगातार पांच दिनों तक सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहे या दो दिनों तक 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहे, तो उसे हीट वेव माना जाता है।

🌡️ एडीएम ने बताया कि 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने पर मानव शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगता है। अधिक देर तक तेज धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में रहने से लू लगने की संभावना बढ़ जाती है। शरीर में पानी और नमक की कमी होने पर खतरा और बढ़ जाता है। शराब सेवन करने वाले, हृदय रोगी, मधुमेह के मरीज, बुजुर्ग एवं मोटापे से ग्रस्त लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

🚨 हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण गर्म और लाल त्वचा, पसीना न आना, तेज नाड़ी, सांस लेने में तेजी, चक्कर आना, सिरदर्द, कमजोरी, उल्टी जैसा महसूस होना, भ्रम की स्थिति तथा पेशाब कम होना हीट स्ट्रोक के मुख्य लक्षण बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता लेना आवश्यक है।

🩺 उन्होंने लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, धूप में निकलते समय टोपी, छाता और चश्मे का उपयोग करने की सलाह दी है। यात्रा के दौरान पानी साथ रखने तथा ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) का सेवन करने को कहा गया है।

🏠 खुले में काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों को सिर और शरीर को ढककर रखने तथा बीच-बीच में आराम करने की सलाह दी गई है। गर्भवती महिलाएं और बीमार व्यक्तियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

📅 क्या न करें: प्रशासन ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। बच्चों और जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ने, भारी एवं गहरे रंग के कपड़े न पहनने तथा अधिक गर्मी में कठिन श्रम कार्य न करने को कहा गया है। इसके अलावा बासी भोजन, संक्रामित खाद्य पदार्थ, शराब, अधिक चाय और कॉफी से परहेज करने की भी अपील की गई है। उन्होंने कहा कि हीट वेव की स्थिति गंभीर हो सकती है और इससे जान का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में सभी लोग सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Loading

Back
Messenger