Breaking News

Ballia-मेडिकल बाईपास निर्माण कार्य शुरू,  34 करोड़ की लागत से बनेगी 2.41 किमी सड़क

बलिया में सड़क दुर्घटना

🚗 बलिया: जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी ने गुरुवार को प्रस्थित मेडिक्लेम बाईपास रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

🛣️ अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति और भूमि संबंधी प्रक्रियाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेडिक्लेम बाईपास रोड के लिए समतलीकरण कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल लगभग एक किलोमीटर तक निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं है। वहीं कत्थल नाला पर एक पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है।

🔍 प्रशासन की ओर से बताया गया कि अधिकांश लोग स्वयं ही चिन्हित क्षेत्र से अतिक्रमण हटा रहे हैं। हालांकि, यदि कोई व्यक्ति निर्धारित सीमा से अतिक्रमण नहीं हटाता है तो प्रशासन द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री के प्रयासों से मेडिक्लेम बाईपास परियोजना को शासन की स्वीकृति मिल चुकी है तथा टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

📊 इस बाईपास के निर्माण पर लगभग 34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें करीब 7.54 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर व्यय किए जाएंगे। लगभग 1.5 किलोमीटर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भूमि दर निर्धारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन भी किया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्थित सड़क का चिन्हांकन कर दिया गया है।

🏗️ राजस्व टीम खतोनी एवं भूचित्र के आधार पर मिलान कार्य कर रही है, जिसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

📈 यह प्रस्थित मेडिक्लेम बाईपास कुल 2.41 किलोमीटर लंबा होगा, जो ग्राम हैबतपुर, विजईपुर और बनकटा से होकर गुजरेगा। सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी, जिसमें 7 मीटर चौड़ी पिच सड़क बनाई जाएगी।

Loading

Back
Messenger