Breaking News

Ballia-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बलिया दौरा 29 अगस्त को, तैयारियों जुटा प्रशासन

📰 मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अगस्त को प्रस्तावित बलिया दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील बाँसडीह अंतर्गत ग्राम गलाफरपुर स्थित कार्यक्र्रम स्थल का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, मुख्यमन्त्री के स्वागत, कार्यक्र्रम स्थल की व्यवस्थाओं तथा हेलीपैड निर्माण की तैयारियों की विस्तृत जानकारी सम्बन्धित अधिकारियों से ली। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कहा कि सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर ली जाएं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात, स्वागत, हेलीपैड एवं कार्यक्र्रम स्थल की अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

👮 जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रत्यक्ष व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्र्रम के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

🔍 निरीक्षण में एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन, भाजपाजिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीडीओ आलोक कुमार, एसडीएम बाँसडीह, तहसीलदार बाँसडीह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger