📰 जनसुनवाई में फरियादी को मिली तत्काल राहत, डीएम के निर्देश पर ट्राई साइकिल व कंबल दिया।
🗓️ बलिया। जनसुनवाई के दौरान शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी अभिराज राजभर निवासी ग्राम व पोस्ट जयनगर परवतपुर, तहसील बांसडीह की शिकायत को जिलाधिकारी प्रसाद सिंह ने गंभीरता से सुना। फरियादी की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
🛠️ जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादी को तुरंत ट्राई साइकिल एवं कंबल उपलब्ध कराया। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से फरियादी को तत्काल राहत मिली।
🗣️ जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जरूरतमंदों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है और प्रशासन आमजन को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई में इस त्वरित कार्रवाई की लोगों ने सराहना की।
![]()

