Breaking News

Ballia-नाबालिग से दुराचार व धमकी के आरोप में केंद्रीय विद्यालय का शिक्षक गिरफ्तार

📰 बलिया: पीएएमश्री केन्द्रीय विद्यालय बलिया के एक शिक्षक को विद्यालय की ही छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।

👮‍♂️ शहर की रहने वाली नाबालिग छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विद्यालय में तैनात शिक्षक, अम्बेडकर नगर जनपद के निवासी 33 वर्षीय नित्यानंद उपाध्याय छात्रा के साथ कई वर्षों से दुर्व्यवहार कर रहा था।

🚔 तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुर्व्यवहार, धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की केन्द्रीय विद्यालय में करीब चार वर्ष पूर्व स्थायी शिक्षक के पद पर तैनाती हुई थी। आरोपी है कि उसने छात्रा को शादि का झांसा देकर उसका शोषण किया।

📜 आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को शादि का झांसा देकर चुप कर रखा था लेकिन जब छात्रा को शिक्षक नित्यानंद उपाध्याय की शादि कहीं और तय होने की बात पता चली तो उसने शिक्षक पर शादि का दबाव बनाया। इस पर शिक्षक ने उसे पहले तो फुसलाने की कोशिश की और जब वह नहीं मानी तो धमकाया। इसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती बता दी।

🗣️ मामले की जानकारी होने पर परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Loading

Back
Messenger