🌍 बलिया। स्वतंत्रता, स्वराज एवं राष्ट्ररक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान मराठा छत्रपति संभाजी महाराज का बलिदान दिवस बलिया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल चबूतरा पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में छत्रपति को नमन किया गया।
🗣️ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अनुप सिंह ने कहा कि “छत्रपति संभाजी महाराज का जीवन केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम का जीवंत प्रमाण है। धर्म और राष्ट्र की वेदी पर उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का वह स्वर्णिम अध्याय है, जो युवाओं-युवाओं तक हमें राष्ट्ररक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।” वक्ताओं ने एक स्वर में उनके त्याग, वीरता और अद्वितीय स्वाभिमान को नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
🙏 कार्यक्रम में राजीव मोहन चौधरी, देवेंद्र सिंह, अनुप सिंह, सोनू सिंह, रंजीत सिंह, संजय राय, अमित सिंह, पंकज राय, दिविजय सिंह, पीयूष चौबे, संजय चौबे, ओम नारायण चौबे, सत्य प्रकाश सिंह, सत्येंद्र सिंह, दिनेश राय, अमित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक यादव, अंकित ठाकुर, शिवम, आयुष, खड़कतिवारी, श्रीवास्तव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
![]()

