🌍 नर्ही, बलिया। नर्ही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शाहपुर बभनौली में सर्प दंश से युवक की मौत हो गई। जानकरी अनुसार सुजीत पासवान ‘छोटू’ (25 वर्ष) पुत्र परमेश्वर पासवान शनिवार-रविवार दरम्यानी रात धान के खेत की सिंचाई कर रहा था। सिंचाई करते समय जहरीले सांप ने उसे डंस लिया।
🏥 परिजन रविवार सुबह उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नर्ही पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छोटू पासवान की इसी साल गर्मियों में शादी हुई थी। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक व्याप्त है।
![]()

