📰 बांसडीह-बलिया: बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग पर शिवरामपुर गांव के पास मंगवार शाम सड़क हादसे में 55 वर्षीय राजेश चौहान की मौत हो गई। वह पैदल घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
🚑 बघौली निवासी राजेश चौहान शिवरामपुर से अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे बांसडीह से बलिया की ओर जा रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजेश को ग्रामीण सीएचसी बांसडीह ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
⚠️ हादसे के बाद बाइक सवार भी घायल हुआ, लेकिन वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
![]()

