📰 बलिया। पष्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच कर रही सीबीआई की एक टीम बलिया पहुंची है। इस टीम ने बलिया में इस हत्याकांड के एक आरोपी राज सिंह की मां, भाई और अन्य करीबियों से पूछताछ शुरू की है।
🔍 पुलिस अधिकारी ओमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीआई टीम गुरुवार को ही बलिया पहुंच गई थी और इस टीम ने राज सिंह से परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। सीबीआई टीम ने राज सिंह से जुड़े दस्तावेज भी लिए हैं। राज सिंह की मां जामवंती देवी ने अपनी संपत्तियों से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेज सीबीआई को सौंपे हैं।
📜 सीबीआई टीम ने राज सिंह की मां और बड़े भाई से अलग-अलग पूछताछ की है और दुकानदारों, राज के दोस्तों से भी जानकारी जुटाई है।
🗣️ राज सिंह का बचाव करते हुए उसकी मां जामवंती ने कहा कि उनके बेटे का किसी तरह का आपराधिक इतिहास नहीं है और वह एक सामान्य जीवन जी रहा था।
📂 राज सिंह की बहन दीपशिखा सिंह ने बताया कि सीबीआई टीम ने कपड़ों के उस शोरूम के फुटेज को भी लिया है जिसमें उनका भाई काम करता था। बताते चलें कि राज सिंह बलिया शहर का रहनेवाला है और उसे पष्चिम बंगाल पुलिस ने 11 मई को गिरफ्तार किया था।
🔎 पष्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या बंगाल चुनाव नतीजे आने के बाद 6 मई को कर दी गई थी। 13 मई को सीबीआई ने इस मामले को अपने हाथ में लिया।
![]()

