Breaking News

Ballia-पांचवीं क्लास की छात्रा से छेड़खानी के मामले में शिक्षक गिरफ्तार

📰 सुकपुरा, बलिया। सुकपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के कंपोजिट विद्यालय में पांचवीं कक्षा की एक छात्रा ने एक शिक्षक पर पिटाई का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इसके बाद छात्रा की मां ने आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी और बाद में इस शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

👩‍🏫 बताया गया कि दो दिन पहले कुछ छात्रों ने मनोज राय नाम के आरोपी शिक्षक के व्यवहार को लेकर शिकायत की थी, जिस पर प्रधानाचार्य ने उनसे पूछताछ की बात कही थी। इस दौरान पांचवीं की छात्रा ने अपनी मां और परिजनों से शिक्षक की शिकायत की। इसके बाद मां स्कूल पहुंची तो विवाद बढ़ गया और इस दौरान मां ने शिक्षक की पिटाई कर दी।

👮‍♂️ इसी दौरान पुलिस को भी खबर कर दी गई। सुकपुरा थाना पुलिस आई तो आरोपी शिक्षक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। बाद में छात्रा की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक मनोज राय (50) के खिलाफ पोक्सो और अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

📋 इस बारे में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है, रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Back
Messenger