Breaking News

Ballia- बलिया की रैंकिंग में बड़ा उछाल, CM Dashboard में विकास कार्यों के प्रदर्शन पर मिला ये स्थान

📊 बलिया. विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत निगरानी के बल पर जनपद बलिया ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री कार्यालया द्वारा जारी सीएम डैशबोर्ड की मई 2026 विकास कार्यों की रैंकिंग में जनपद बलिया ने प्रदेश के 75 जनपदों में 7वां स्थान प्राप्त किया है।

📈 जनपद को कुल 10 में से 9.62 अंक प्राप्त हुए हैं, जो विकास योजनाओं के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यप्रणाली का प्रमाण है। मुख्यमंत्री कार्यालया द्वारा संचालित CM Dashboard के माध्यम से विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं विभागों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी की जाती है।

📅 प्रत्येक योजना के लिए निर्धारित Key Performance Indicators (KPIs) के आधार पर जनपदों का मूल्यांकन किया जाता है तथा प्रतिस्पर्धात्मक मॉडल के अनुरूप उनकी रैंकिंग जारी की जाती है।

🏆 बलिया को यह उपलब्धि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन तथा विकास विभागों की टीम द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों का परिणाम है। विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सम्यबद्ध लक्ष्य प्राप्ति तथा निरंतर मॉनिटरिंग के कारण जनपद ने यह गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया है।

Loading

Back
Messenger