Breaking News

Ballia-जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में सोहांव 11 बना विजेता, फाइनल में बलिया 11 को हराया

⚽ बलिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय बलिया द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में जनपद की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें सनबीम स्कूल बलिया, ज्ञानपीठका स्कूल बलिया, बलिया 11, सोहाव 11, स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया, भलुही 11 और तपनी की कुल सात टीमें शामिल रहीं।

🏆 टूर्नामेंट का उद्घाटन इनकम टैक्स अधिकारी अशोक यादव द्वारा किया गया। उद्घाटन मैच सनबीम स्कूल और स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया के बीच खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनबीम स्कूल को 5-1 से पराजित किया। दूसरा मैच ज्ञानपीठका स्कूल और सोहाव के बीच खेला गया, जिसमें सोहाव की टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला भलुही 11 और बलिया 11 के बीच हुआ, जिसमें बलिया 11 ने एकमात्र गोल के आधार पर जीत हासिल की। चौथे मैच में सोहाव ने तपनी को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

⚔️ पांचवां मैच था दूसरा सेमीफाइनल बलिया 11 और स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया के बीच खेला गया, जिसमें बलिया 11 ने 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला बलिया 11 और सोहाव 11 के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में सोहाव 11 की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बलिया 11 को 4-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

🏅 प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य ट्रेजरी अधिकारी आनंद दुबे द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत जिला खेल अधिकारी जवाहर सिंह यादव और जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। मैचों में निर्णायक की भूमिका अमल कुमार कुवर, अजीत सिंह और चंद्रकांत राय ने निभाई, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने किया।

Loading

Back
Messenger