Breaking News

Ballia-वीर बाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम, बच्चों को किया गया सम्मानित

📰 बलिया में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान, शुक्रमवार को एक विेशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगों के लिए एक जागरूकता अभियान चलाना था। मुख्य अतिथि के रूप में भा.ज.पा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा उपस्थित रहे।

📅 कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं शिक्षकों के साथ वीर बाल दिवस का लाइव प्रसारण देखा गया। इसके उपरांत शिक्षा, कला एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बालिकाओं एवं बालकों को विभिन श्रेणियों में सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास झलकता नजर आया।

🏫 इस अवसर पर राधा कृष्णा स्कूल, सनबीम स्कूल, बेसिक शिक्षा विभाग के अंतरगत प्राथमिक विद्यालयों, नव भारत नारी विकास समिति तथा कृति सोशल वेलफेयर से जुड़े शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, साहस एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत के लिए शपथ भी दिलाई गई।

Loading

Back
Messenger