Breaking News

सोमवार की शाम से लापता था युवक, सुबह आई दर्दनाक खबर

🌧️ बलिया लाइव ब्यूरो, पकड़ी, बलिया। सोमवर की शाम घर से निकला युवक रातभर घर नहीं लौटा और मंगलवार सुबह उसके जूते खबर ने परिजनों को परेशान कर रखा दिया। मामला पकड़ी थाना क्षेत्र के रतसी मेहमापुर का है जहां मंगलवार की सुबह तेलियाना पोखरा के पास एक पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिला।

🕵️‍♂️ इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। सुबह आठ बजे के करीब युवक को तलाशते परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने युवक की पहचान 19 वर्षीय नीशू के रूप में की। इसके बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा गया।

🏠 परिजनों ने बताया कि नीशू स्नातक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह तीन भाइयों में मझला भाई था। युवा बेटे की इस तरह मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है। उसकी मौत का कारण क्या है, यह साफ नहीं हो सका है। परिजन कोई कारण नहीं बता पाए। गांव में मौत को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

🚔 घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है, हालांकि उसका कहना है कि मौत के कारण के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई है।

Loading

Back
Messenger