📱 उमेश गुप्त, बिल्थरारोड: भीमपुरा थाना पुलिस ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए CEIR पोर्टल की मदद से दो गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग 32 हजार रुपये बताई गई है।
📊 मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से इन्हें ट्रैक किया। मोबाइल वापस पाकर स्वामियों ने पुलिस की सराहना की।
![]()

