🌐 सिकन्दरपुर, बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, महासचिव शिवपाल सिंह यादव, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शुक्रमवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव गोसाईंपुर पहुंचेंगे।
🕊️ सपा के जिला उपाध्यक्ष सुशील पांडेय ‘कान्हजी’ ने बताया कि अखिलेश यादव लखनऊ से विमान के जरिए आजमगढ़ पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर और फिर सड़क मार्ग से गोसाईंपुर जाएंगे। गांव में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होकर वह स्व. रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह करीब 45 मिनट रुकेंगे और शोकाकुल परिवार से मिलेंगे।
🛬 वहीं, शिवपाल सिंह यादव और माता प्रसाद पांडेय हेलीकॉप्टर से सिकन्दरपुर स्थित चेतन किशोर मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद दोनों नेता सड़क मार्ग से गोसाईंपुर जाएंगे। वहां प्रार्थना सभा में शामिल होने के साथ ही शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे।
🚁 आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सर्वेश मिश्रा के अनुसार, राज्यसभा सांसद संजय सिंह आठ अक्टूबर की रात रसड़ा पहुंचेंगे। नौ अक्टूबर को वह गोसाईंपुर जाकर प्रार्थना सभा में शामिल होंगे और स्व. रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।
🙏 स्व. रामगोविन्द चौधरी की प्रार्थना सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के भी पहुंचने की संभावना है। प्रमुख़ नेताओं के आगमन को देखते हुए गोसाईंपुर में बड़ी संख्या में लोगों का जुटान होगा।
![]()

