🛤️ फेफना, बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेकाबू ट्रक की चपेट में होमगार्ड का एक जवान भी आ गया जो इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया।
🏫 जानकारी के मुताबिक एकौनी निवासी रमेशचंद्र मौर्य की बेटी संध्या मौर्य एक विद्यालय में 11वीं क्लास की छात्रा थी, जो स्कूल की छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान रसड़ा-फेफना मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास रसड़ा की ओर से आ रहे बेलगाम ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
🚑 इसी समय ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड राजनारायण सिंह भी ट्रक की चपेट में आ कर सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल छात्रा संध्या मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल के बाद मौके पर जुटे लोगों ने ट्रक के रोक लिया लेकिन ड्राइवर इस दौरान फरार होने में कामयाब रहा।
🚔 सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को अस्पताल भिजवाया वहीं छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
![]()

