📰 मंंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अजमेर दरगाह पर चादर चढ़ाकर मांगी अमन-चैन की दुआ।
🙏 अजमेर। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने आज शनिवार को अजमेर में उर्स के मौके पर दरगाह पर हाजिरी देकर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने देश में अमन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली की दुआ की। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि अजमेर शरीफ की दरगाह आपसी सौहार्द, प्रेम और एकता का प्रतीक है। यहां आकर सभी धर्मों और वर्गों के लोग एक साथ दुआ करते हैं, जो भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाता है।
🕌 उन्होंने आगे कहा कि सूफी संतों की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही हैं और हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में आपसी भाईचारे को और मजबूत करना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे।
![]()

