📰 बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 10 एसआई का तबादला कर नई तैनाती दी है। पुलिस अधीक्षक ने यह स्थानांतरण जनहित एवं प्रशासनिक हित में किया है।
📜 स्थानांतरण सूची के मुताबिक, चौकी प्रभारी हनुमानगंज ओमवीर सिंह को चौकी प्रभारी पुरास बनया गया है। वहीं, पुलिस लाइन से उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव को थाना गड़वार, थाना नगरा से उप निरीक्षक उमाशंकर को प्रभारी जन सूचना सेल, थाना गड़वार से उप निरीक्षक गंगा प्रसाद को थाना हल्दी, थाना खेजुरी से उप निरीक्षक विरेंद्र कुमार विश्वकर्मा को थाना नगरा, चौकी प्रभारी पुरास आदर्श श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी हनुमानगंज भेजा गया है।
🚔 थाना चितबड़ागांव से उप निरीक्षक शकील अहमद को थाना उभांव, थाना हल्दी से उप निरीक्षक धर्मवीर यादव को थाना भीमपुरा, थाना फेफना से उप निरीक्षक ओम नारायण पाठक को थाना चितबड़ागांव तथा प्रभारी जनसूचना सेल सूर्य प्रकाश दूबे को थाना गड़वार स्थानांतरित किया गया है।
![]()

