Breaking News

जिलाधिकारी ने पेंशनर दिवस में सुनीं पेंशनर्स की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

📰 बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में पेन्शनर दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

🌟 जिलाधिकारी ने कहा कि पेन्शन से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में दो पेन्शनरों द्वारा अपनी समस्याएं रखी गईं, जिनके शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

🗣️ जिलाधिकारी ने कहा कि अगली बैठक में जिन विभागों से संबंधित समस्याएं सामने आई हैं, उन विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, ताकि पेन्शनरों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। बैठक के दौरान पेन्शनरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और प्रशासन की ओर से सकारात्मक भरोसेमंद आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी आनंद दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Back
Messenger