🌍 बलिया। कृषि सभागार में बुधवार को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम, आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं जिला अधिशासी समिति की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
📅 इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन और मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 की भावतिक व वित्तीय प्रगति तथा वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित कार्य योजना अनुमोदन हेतु प्रस्तुत की गई। समिति द्वारा विचारोपरांत अनुमोदन प्रदान किया गया। मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी बीज0आर0सी0 केन्द्रों पर शिक्षकों को मिलेट्स का प्रशिक्षण दिए जाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया गया।
📝 बैठक के दौरान किसानों ने मंडी में मक्का क्रय केन्द्र खोलने की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने जिला विपणन अधिकारी से जानकारियां लीं, जिन्होंने बताया कि जिन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में दो मक्का क्रय केन्द्र स्थापित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने जनपद बलिया की मंडी में एक नया मक्का क्रय केन्द्र खोलने के निर्देश दिए। किसानों ने कृषि सभागार की आवश्यकता बताते हुए 500 व्यक्तियों की क्षमता वाला सभागार बनाने की मांग की। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
🏢 सिंचाई के मुद्दे पर किसानों ने बताया कि वर्तमान में विद्युत आपूर्ति रात में हो रही है, जबकि दिन में लगभग 10 घंटे बिजली आपूर्ति की आवश्यकता है, ताकि गेहूं की सिंचाई दिन में की जा सके। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि रात की बिजली आपूर्ति के समान ही दिन में भी व्यवस्था की जाए।
🔧 विकास खंड गड़वार के ग्राम त्रिकालपुर एवं नारायणपाली की नहर में पानी रुकने की समस्या सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण करने के निर्देश दिए। किसानों ने मोथा चकर्वात से फसलों को हुए नुकसान के लिए शासन स्तर से मुआवजा देने तथा जिले में मशहूर क्रय केन्द्र बनाने की मांग भी रखी। वहीं ग्राम सिसोटार के किसानों ने गन्ना घोसी में विक्रय की अनुमति दिए जाने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने गन्ना अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण के निर्देश दिए।
🌾 बैठक में सीडियो ओजस्वी राज, जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह, जनपद के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद के कृषक उत्पादक संगठन एवं एन0जी0ओं के प्रतिनिधि, भाजपाकिसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, किसान संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह तथा प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।
![]()

