🌟 बलिया: मुरलीछपरा विकास खंड के इब्राहिमाबाद गांव निवासी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान शंभू सिंह का पार्थिव शरीर सोमवर दोपहर करीब 12 बजे गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक छा गया।
🕊️ ददन सिंह के पुत्र शंभू सिंह वर्ष 2011 में एसएसबी में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में थी। वहां के प्रशासन की ओर से परिजनों को बताया गया कि जवान की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। हालांकि, परिजनों ने जवान की मौत को संदिग्ध बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
📞 पत्नी और दो मासूम बेटों को छोड़ गए शंभू सिंह परिजनों का कहना है कि शंभू सिंह पूरी तरह स्वस्थ थे और किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। ऐसे में अचानक छत से गिरकर मौत की बात कई सवाल खड़े करती है। परिजनों ने बताया कि यह घटना शनिवार रात की बताई जा रही है, जबकि रविवार सुबह फोन के माध्यम से जवान के निधन की सूचना परिवार को दी गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
💔 स्वर्गीय शंभू सिंह अपने पीछे पत्नी और दो मासूम पुत्र छोड़ गए हैं। एक बेटे की उम्र करीब 10 वर्ष और दूसरे की उम्र लगभग 8 वर्ष बताई जा रही है। जवान की असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार प्रक्रिया के साथ जवान का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान माहौल बेहद भावुक रहा।
🙏 ग्रामिणों, परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी। ग्रामिणों और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि शहीद जवान के परिवार को न्याय मिल सके।
![]()

