Breaking News

Ballia-गौ संवर्धन एवं गौ उत्पाद निर्माण की विधि सिखाएगा विश्व हिंदू परिषद,बलिया बैठक में फैसला

🌍 बलिया: गौ संवर्धन एवं गौ उत्पाद निर्माण की विधि सिखाएगा विश्व हिंदू परिषद, बलिया बैठक में फैसला।

📅 बलिया: विश्व हिंदू परिषद की जिला टोली एवं गोरक्षा दल की एक बैठक 27 दिसंबर को बलिया शहर स्थित प्रांत सह मंत्री मंगलेश चौबे के आवास पर हुई। जिसमें मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग के केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र लांबा, प्रांत सह मंत्री मंगलेश चौबे, प्रांत गौ रक्षक प्रमुख तारकेश्वर, सह गौ रक्षक प्रमुख नागेंद्र इस बैठक में शामिल रहे। बैठक में गोरक्षा एवं गोवंश संरक्षण के विषय पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र लांबा ने सभी को गौ माता एवं उनसे प्राप्त होने वाले उत्पादों का लाभ बताते हुए कहा कि गोवंश हम सभी के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। गौ माता के दूध की तुलना स्वामी विवेकानंद ने अमृत से की थी। गौ दूध सुपाच्य एवं स्वास्थ्यवर्धक होता है इसलिए छोटे बच्चों को गौ माता का दूध पिलाया जाता है। इनके घी का प्रयोग लकवा को ठीक करने में भी किया जाता है। साथ ही देशी गौ के शरीर पर मात्रा हाथ फेरने से के रोगों का निवारण हो जाता है।

🛑 आज के समय में गौमूत्र से की प्रकरण की दवाईयां बनाई जा रही हैं। गाय के गोबर का प्रयोग जैविक खाद स्वरूप किया जा रहा है। इस प्रकार से गौ माता हम सभी के लिए पूजनीय है।

🐄 गौ संवर्धन पर चर्चा करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री मंगलेश चौबे ने कहा कि जिस भारत में गौ को माता मानकर पूजा की जाती थी, आज के समय में भारत जैसे देश में ही गौ माता की तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती है। आज देश में 21 ऐसे बड़े कसाईघर हैं जहां रोज एक लाख से ज्यादा गौ वंश की हत्या की जाती है और अगर इसे कम न किया गया तो वो दिन दूर नहीं जब भारत से देशी गाय समाप्त हो जाएंगी।

🔍 आज के समय में हिंदू लाचल में आकर गौ को बेच देते हैं। मात्र इस कारण से की वो दूध नहीं दे सकती। अपनी गाय को इंजेक्शन लगवाकर प्रारणभ में बहुत अधिक मात्रा में दूध प्राप्त करते हैं जो गौ माताओं के स्वास्थ्य के लिए नुकसादायक होता है और जब गौ माताओं का स्वास्थ्य खराब होता है या दुग्ध देने में सक्षम नहीं होती तो उन्हें या तो सड़कों पर छोड़ दिया जाता या फिर किसी कसाई कसाई के हाथों बेच दिया जाता है। किसानों और पशुपालकों को यह ज्ञात करना होगा कि दुग्ध के अतिरिक्त गौ उत्पाद से हम कई प्रकार की चीजों को बना सकते हैं और उन्हें बेचकर जीविका चला सकते हैं।

📢 जिसके लिए विश्व हिंदू परिषद बलिया जिले के सभी गांवों में सभी पशुपालकों को निशुल्क गौ संवर्धन एवं गौ उत्पाद निर्माण की विधि सिखाएगा।

🗓️ बैठक में प्रांत सह मंत्री मंगलेश चौबे, तारकेश्वर शाही, नागेंद्र सिंह, कृष्णा जी शाही, भानु तिवारी, अजय श्रीवास्तव, मनोज चौबे, संतोष गुप्ता, राजू पटेल, अरविंद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला गौ रक्षक प्रमुख शुभम यादव एवं संचालन सह प्रमुख कुबेर यादव ने किया।

Loading

Back
Messenger